क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत ढाका प्रखण्ड में एपीएचसी- 8, एचएससी -35, घोड़ासहन प्रखंड में एपीएचसी-7, एचएससी-13 स्वीकृत है परंतु नर्स, स्टाफ एवं चिकित्सक की कमी के कारण 80% स्वा० केन्द्रों का सुचारु रूप से संचालन नहीं हो रहा है;2. क्या यह बात सही है कि अनुमंडल अस्पताल ढाका एवं सामुदायिक स्वा. केन्द्र घोड़ासहन में स्वीकृत बल के विरूद्ध मात्र 40% चिकित्सकीय कर्मी कार्यरत है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार अनुमंडल अस्पताल ढाका एवं सामुदायिक स्वा. केन्द्र घोड़ासहन सहित सभी एपीएचसी एवं एचएससी पर कर्मी एवं चिकित्सक की कमी को दूर कर बेहतर संचालन का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?