क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत टनकुप्पा के प्रखंड ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के ग्राम करियादपुर में संचयालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वेलनेस सेंटर एवं सब सेंटर तीनों एक ही छोटे पुराने जर्जर भवन में संचालित किया जा रहा है; यदि हाँ तो सरकार कब तक ग्राम-करियादपुर में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वेलनेस सेंटर एवं सब सेंटर के भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?