क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : -1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के डुमराँव अनुमंडल अस्पताल में 'मदर न्यू बर्न केयर यूनिट' आवश्यक उपकरण सहित दो वर्षों से बनकर तैयार है किन्तु उक्त यूनिट के लिए चिकत्सकों के पद सृजित नहीं होने के कारण संस्थान क्रियाशील नहीं है जिससे नवजात शिशुओं को दूसरे अस्पताल में रेफर करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि अस्पताल में ड्रेसर एवं परिचालन सहायक के पद भी स्वीकृत नहीं है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार डुमराँव अनुमंडल अस्पताल के 'मदर न्यू बार्न केयर यूनिट' को क्रियाशील करने तथा ड्रेसर व परिचालन सहायक के पद स्वीकृत कर बहाल करने का विचार रखती है; हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?