क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(i) क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के मनीगाछी प्रखंड में रेफरल अस्पताल है, जिसका भवन अतिजर्जर है, जिस कारण जो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। 2. क्या यह बात सही है कि रेफरल अस्पताल मनीगाछी में डॉक्टरों की पद रिक्त है, तथा एक्स-रे मशीन एवं है,अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है, जिस से मरीजो को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार डॉक्टर एवं कर्मचारियों की स्वीकृति पद के अनुरूप पदस्थापित करने के साथ रेफरल अस्पताल के मानक के अनुरूप मशीन उपलब्ध कराते हुए, भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, हां तो कब तक,नहीं तो क्यों?