क्या मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत अररिया प्रखंड के बटुरबारी पंचायत के वार्ड नंबर 6 के (1)मो. मोईनुद्दीन पिता इस्राफील (2) मो० अमेर पिता- फसलेउद्दीन सहित 9 परिवार का घर जल गया था किन्तु पीड़ित परिवार को अबतक मुआवज़ा राशि का भुगतान नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार पीड़ित परिवार को कब तक मुआवज़ा भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?