क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि--1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के अंचल अन्तर्गत ग्राम बहुरिया बिगहा थाना एवं अंचल बारूण निवासी कुसुम देवी पति रामनिवास पाल की मृत्यु सर्प दंश के कारण दिनांक 08.08.2023 को हो गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि अंचल अधिकारी बारूण के आदेश पत्रांक 31.12.2023-24, दिनांक 16.03.2024 द्वारा चार लाख रूपये की अनुग्रह अनुदान मृतक के आश्रित को देने की अनुशंसा की गयी थी, किन्तु अनुदान की राशि अभी तक आश्रित को प्राप्त नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उपरोक्त आश्रित को अनुदान की राशि देनेे का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?