क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत रानीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पचीरा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे उसमें OPD भी संचालित नहीं हो पा रहा है, जबकि मरम्मति के लिए विभाग से कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन अबतक मरम्मति के लिए राशि आवंटित नहीं होने के कारण मरम्मति नहीं हो पायी है; यदि हाँ तो सरकार उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन के मरम्मति के लिए राशि आवंटित कर कबतक मरम्मति करने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों ?