क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिले के सभी 20 प्रखंडों के लोगों को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल आना पड़ता है, क्योंकि राजगीर और हिलसा स्थित अनुमंडल अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है; यदि हाँ तो सरकार कब तक हिलसा एवं राजगीर के अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों;