क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि,1. क्या यह बात सही है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समस्तीपुर भवन के अभाव में पी०एच०सी० में केवल राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है,2. क्या यह बात सही है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित नहीं होने से गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसका प्रतिकूल प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समस्तीपुर के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों?