स्थानीय हिंदी दैनिक अखबार में दिनांक-15.02.2025 को छपी खबर के शीर्षक ‘‘सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संसाधन की कमी से परेशानी’’ के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हुलासगंज में चिकित्सकों के 16 पद के विरूद्ध मात्र 07 चिकित्सक कार्यरत हैं तथा महिला एवं दंत रोग विशेषज्ञ नहीं है, इसके बावजूद यहां पदस्थापित चिकित्सकों को दूसरे जगह प्रतिनियुक्ति कर दिया जाता है;2. क्या यह बात सही है कि A ग्रेड नर्स के 16 पद के विरूद्ध मात्र 04 पदस्थापित हैं तथा ओ०टी० टेक्निशियन एवं मूर्च्छक न होने की वजह से बंध्याकरण जैसा सामान्य ऑपरेशन भी नहीं हो पाता है, साथ ही इसी प्रकार की स्थिति ओकरी, काको तथा घोषी के अस्पतालों की भी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उपरोक्त अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स, ओ०टी० टक्निशियन, मूर्च्छक तथा अन्य संसाधन मुहैया कराने का विचार रखती है, हॉं तो कबतक, नहीं तो क्यों?