Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1825Starred Question Listed

उत्क्रमण  कराना

श्री विद्या सागर केशरी (48) (फोर्बेस्गंज) स्वास्थ्य 21 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज प्रखण्ड के सिमराहा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर दर्जनों पंचायत के मरीज ईलाज हेतु निर्भर है परंतु स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं सुविधा का अभाव है, तथा रिसर बिना चाहरदिवारी का है एवं भवन जर्जर हो गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त  स्वास्थ्य केंद्र रेफरल अस्पताल फारबिसगंज से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर अवस्थित है जिसके कारण मरीजो को सही समय पर ईलाज का लाभ नहीं मिल पाता है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के  उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक उपरोक्त वर्णित स्वास्थ्य केंद्र का जीर्णोद्धार, चाहरदिवारी निर्माण एवं रेफरल अस्पताल में उत्क्रमण  कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
21 मार्च, 2025
Member
श्री विद्या सागर केशरी (48) (फोर्बेस्गंज)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Vidya Sagar Keshari (48)
Vidya Sagar Keshari (48)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Forbesganj-Araria (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Jan 1962