क्या मंत्री ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मसौढ़ी प्रखण्ड के ग्राम पंचायत चरमा के ग्राम दुधीचक में दलित परिवार के छत से होकर 11000 वोल्ट बिजली तार पार किया है, जबकि नियमानुसार घर के छत के उपर से 11000 वोल्ट की बिजली तार लगने का प्रावधान नहीं है तथा ऐसी स्थिति में कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है ;2. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त दलित परिवार के छत के उपर से बिजली का तार हटाने पर विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?