क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत मसौढ़ी नगर परिषद मुख्यालय में बस पड़ाव नहीं है, जिससे सड़क पर ही बाहन खड़ा रहता है जिससे हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है एवं आम लोगो के बाजार एवं स्टेशन जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;2. यदि उपर्युक्त खण्ड़ का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार नगर परिषद मसौढ़ी में बस पड़ाव का निर्माण कराने पर विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो, क्यों ?