क्या मंत्री, खेल विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की सरकार की योजना है; किन्तु पटना जिलान्तर्गत मसौढ़ी प्रखण्ड में अबतक कोई स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाया है जिसके कारण होनहार युवा छात्र- छात्राओं में खेलकूद की प्रतिभा का विकास नही हो पा रहा है; यदि हाँ तो सरकार युवाओ एवं खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर स्टेडियम बनवाने का विचार रखती है, नहीं ती क्यों ?