क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है की पटना जिलअन्तर्गत मसौढी में अनुमंडल अस्पताल अवस्थित है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में सर्जरी/आपरेशन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मरीज को पटना रेफर कर दिया जाता है, जिससे आम लोगों की काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुउ उक्त अस्पतालों में सर्जरी की व्यवस्था कराने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?