क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के सदर प्रखण्ड में गौसाघाट से कबरिया होते हुए धोई घाट तक की सड़क की वर्तमान स्थिति बहुत खराब होने के कारण जनसमुदाय को आवागमन में बहुत कठिनाईयाँ होती है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पथ का निर्माण करने के साथ-साथ चौड़ीकरण करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों?