क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बेतिया के आपातकालीन मरीजों को पहुंचने पर मुख्य गेट से इमरजेन्सी वार्ड तक पहुंचाने के लिए भी स्ट्रेचर एवं आउट सौर्सिंग से स्टाफ की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है;2.क्या यह बात सही है कि आपातकालीन मुख्य गेट से वार्ड तक पहुंचने के लिए एक भी स्ट्रेचर या स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नही रहते है जिसके कारण मरीज के परिजनों को हाथ व कंधा के सहारे इमरजेन्सी वार्ड तक मरीज को पहुंचाना पड़ता है यदि हाँ तो सरकार मरीजों के लिए इमरजेन्सी की सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नही तो क्यो ?