Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1779Starred Question Listed

विशेषज्ञ चिकत्सको की कमी के संबंध में

श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा) स्वास्थ्य 21 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र में दिनांक- 15.12.2025 को प्रकाशित शीर्षक 'ह्रदय  सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चिकित्सकों के 47 प्रतिशत पद रिक्त’ को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में ह्रदय का एक मात्र सुपर स्पेशयिलिटी अस्पताल आईजीआईसी, पटना में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण सर्जरी कराने वाले मरीजों को एक से छः माह तक के बाद का समय दिया जाता हैै;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में दवाईयां उपलब्धतता के बावजूद ओपीडी मरीजों को निःशुल्क दवाईयां नहीं दी जाती है;3.  क्या यह बात सही है कि एंजियोंग्राफी एवं सिटी स्कैन मशीनों में छोटी सी खराबी ससमय ठीक नहीं कराने से गरीब मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति , ओपीडी मरीजों को निःशुल्क दवाईयां तथा एंजियोग्राफी एवं सिटी स्कैन मशीनों को ससमय ठीक करवाने का विचार रखती है, यदि हां तो कबतक नहीं तो क्येां?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
21 मार्च, 2025
Member
श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह (194) (आरा)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
Amrendra Pratap singh (194)
Amrendra Pratap singh (194)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Arrah-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
20 Jul 1947