क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत बासोपट्टी प्रखण्ड के महथौर निवासी 57 वर्षीय नन्दकिशोर सिंह गृह रक्षक के पद पर कार्यरत थे, जो बेनीपट्टी प्रखण्ड पैक्स चुनाव परकौली में दिनांक-03.12.2024 को ड्यूटी के बाद अपने घर लौटने के क्रम में बासोपट्टी प्रखण्ड के महथौर चौक पर टैम्पू ने ध्क्का मार दिया जिनका ईलाज के दौरान दिनांक-07.12.2024 को मृत्यु हो गई;2. क्या यह बात सही है कि मृतक की आश्रित पत्नी बेबी देवी ने बासोपट्टी थाना में आवेदन दिया जिसका यु0डी0 केश-14/24 दिनांक-21.12.2024 दर्ज किया गया हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्म्क हैं तो सरकार कबतक मृतक के आश्रित पत्नी को अनुग्रह अनुदान की राशि भुगतान करने तथा मृतक के पुत्र को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति करने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?