या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के रूपसपुर ;दानापुरद्ध थानान्तर्गत बेली रोड-दीघा नहर पथ स्थित तुलसी आंगन होटल में ठहरे उत्तर प्रदेश के पर्यटक श्री कुणाल सिंह की स्कॉरपियो गाड़ी ;रजिष्ट्रेशन नं0 यु.पी.65सी.सी.1011, चेसिस नं0- एम.ए.1टी.ए.2एस.जे.एक्स.-एपफ.2के.14993 चोरी हो गयी जिसका रूपसपुर पी.एस. केस नं0 458/दिनांक 22.07.2024 दर्ज हैः2. क्या यह बात सही है कि रूपसपुर थाना के आई0ओ की शिथिलिता के कारण 8 महीना बीत जाने के बाबजूद अभी तक इन पर्यटकों की गाड़ी नहीं मिल पायी हैः3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस केस में एक स्पेशल टीम गठित कर पर्यटकों की गाड़ी को बरामद करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?