क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के प्रखंड-पातेपुर अंतर्गत थाना नं0-460, खाता नं0-479 एवं खेसरा नं0-1442, सैदपुर डुमरा कब्रिस्तान अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त कब्रिस्तान बंद प्लॉट है, जिसमें दफनाने आदि के कार्यो से जाने-आने में कठिन समस्याओ का सामना करना पड़ता है तथा स्थानीय किसानों से झड़प होने की प्रबल संभावना बनी रहती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त कब्रिस्तान के गेट तक पी0सी0सी0 सड़क से जाने-आने हेतु रास्ता उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हां तप कब तक नहीं तो क्यों?