क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अन्तर्गत बोखड़ा थाना आज भी पुराना पंचायत (किसान) भवन में ही संचालित हो रहा है जबकि बोखड़ा थाना का अपना नया भवन विगत छः माह से बनकर सभी प्रकार से सुसजित होने के बाद भी थाना संचालन की बाट जोह रहा है; यदि हां, तो सरकार नये थाना भवन में कब तक थाना संचालित कराने का विचार रखती है, नहीं तों क्यों?