क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत खुसरूपुर प्रखंड के चौनपुर के समीप धोबा नदी एवं मधमालपुर के समीप पुल नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?