क्या मंत्री,परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत गोह प्रखण्ड के वर्माखुर्द पंचायत के ग्राम- जाजापुर के निवासी श्री ओम प्रकाश राम की दिनांक- 22/02/2022 को सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी जिसका रफीगंज थाना में कांड संख्या 73/22 में प्राथमिकी दर्ज है, किन्तु सभी कागजात जमा करने के तीन वर्ष बाद भी मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान नही किया गया है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि देने का विचार रखती है,नहीं तो क्यो ?