क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत सिकन्दरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, कोनन के रामचन्द्र राम, भूतपूर्व शिक्षक की मृत्यु सेवाकाल में दिनांक 01.01.2006 को हो गयी थी;2.क्या यह बात सही है कि उक्त शिक्षक के पुत्र श्री राणा रंजीत सिंह, ग्राम-नेपुरा, पोस्ट-अस्थावॉ, जिला-नालन्दा को अनुकम्पा के आधार पर योगदान कराने हेतु निदेशक (प्रशासन)-सह-अपर सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, पटना के ज्ञापांक-2118, दिनांक-23.10.2013 द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमुई को पत्र लिखा गया है लेकिन आज तक उक्त शिक्षक के आश्रित को योगदान नही कराया गया है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त आश्रितों को कब तक, योगदान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?