क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत परैया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, गोली को सर्व शिक्षा अभियान योजना वर्ष-2011-12 में 6 लाख 25 हजार की लागत से भवन का निर्माण प्रारम्भ किया गया था, परन्तु भवन का निर्माण कार्य अभीतक अधूरा पड़ा हुआ है, जिस कारण छात्रों के पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक अधूरे विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?