क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत उपहरा से गोह होते हुए औरंगाबाद एवं गोह से पटना तक आवागमन हेतु सरकारी बस का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;2.क्या यह बात सही है कि रफीगंज प्रखण्ड के पौथू से पटना तक एवं पौथू से औरंगाबाद तक सरकारी बस का परिचालन नहीं किया जाता है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थानो पर सरकारी बसो का परिचालन शुरू कराने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं हो क्यों ?