क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के बसंतपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सीमांत गाँधी महाविद्यालय के शासी निकाय प्रबंध समिति पर दिनांक 30.07.2023 को सेवानिवृत्ति प्रचार्य को अवैध तरीके से पद पर रखने सहित अन्य वित्तिय अनियिमता एवं कादाचार संबंधी अरोप है;2. क्या बात सही है कि निदेशक (शैक्षणिक) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के ज्ञापांक (1) 1518 दिनांक 11.11.2021 द्वारा अध्यक्ष शासी निकाय/प्रबंध समिति (2) ज्ञापांक-1024 दिनांक 06.05.2022 एवं ज्ञापांक-2020 दिनांक 06.08. 2022 के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान को पत्र देकर खण्ड में वर्णित वितिय अनियिमता एवं कादाचार के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, परन्तु अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है:3. यदि उपर्युक्त खण्ड़ों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार खण्ड 2 में वर्णित तथ्यों कि जाच कर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?