क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत दिघवारा प्रखंड के NH-19 पट्टीपुल से मलखाचक एवं मलखाचक से कुरैया गाँव तक जाने वाली 07 किलोमीटर मुख्य सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण राहगीरों का आवागमन में परेशानी बनी रहती है; यदि हाँ,तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?