क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे क्या यह बात सही है कि सरकार द्वारा महादलित टोलों में सामुदायिक-भवन (वर्क शेड) बनाए जाने की योजना चलाई जा रही है, किन्तु गोपालगंज जिलान्तर्गत बरौली प्रखंड के भड़कुइयाँ स्थित वार्ड सं.- 09 हरिजन टोला में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड नही है, जबकि वहाँ सायर माई स्थान के नजदीक पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध् है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त प्रखंड में सामुदायिक भवन सह वर्क शेड बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?