क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला अंतर्गत नामचीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरौली उच्च विद्यालय के पुराने भवन में संचालित होता है, वहॉ भवन निर्माण हेतु पर्याप्त जमीन रहते हुए इंटर कक्षा संचालन हेतु मॉडल भवन का निर्माण नहीं हो पाया है, यदि हॉ तो सरकार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-बरौली में इंटरमीडिएट कक्षा संचालन हेतु मॉडल भवन का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?