क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा कि कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज के नगर परिषद् बरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नये भवन का निर्माण कराया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त केंद्र में चिकित्सीय संसाधन, विशेषज्ञ चिकित्सक, ICU, NICU एवं अन्य गहन एवं आपातकालीन चिकित्सीय सुविधा के आभाव में मरीजों को अन्यत्र रेफर कर दिया जाता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक नगर परिषद् बरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अनुमंडलीय अथवा रेफरल अस्पताल का दर्जा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?