क्या मंत्री, ग्रमीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पं. चंपारण जिलान्तर्गत भितहा प्रखंड के बलुही में बासी नदी पर पुल नहीं रहने के कारण आमजनता को नदी के उसपार आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है यदि हां, तो सरकार बलुही के पास उक्त नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?