क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि प0 चम्पारण जिलान्तर्गत बगहा-2 प्रखण्ड के सिघॉव थारू टोला से बोदसर गॉव तक एवं मधुबनी प्रखण्ड के कठार पंचायत में लठियहवा कब्रिस्तान से घबहिया शंकर यादव के घर तक 2 कि.मी. सड़क कच्ची है, जिसके कारण आमजनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कच्ची सड़क को पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?