क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पं0 चम्पारण जिलान्तर्गत मधुबनी प्रखंड के खोतहवा पंचायत में दहवा खोतहवा मुख्य सड़क के नंदलाल गुप्ता के खेत से (महादलित टोला) विरेन्द्र पासवान के घर तक एवं मधुबनी प्रखंड के नैनाहा ढ़ाला से गांव होते हुए नैनाहा थाना तक सड़क सह पुल कच्ची होने के कारण छोटे एवं बड़े वाहन के आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क सह पुल का पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?