क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि प0 चम्पारण जिलान्तर्गत बगहा-2 प्रखण्ड में तरूअनवा एवं करमाहा गॉव के पास पहाड़ी नदी पर पुल नहीं रहने के कारण उस क्षेत्र की आमजनता सहित छोटे एवं बड़े वाहन को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हॉ तो सरकार उक्त नदी के तरूअनवा गॉव एवं करमाहॉ गॉव के पास पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?