क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पं. चम्पारण जिलान्तर्गत मधुबनी प्रखण्ड के बरवा पंचायत में प्रह्लाद यादव के घर से राधे यादव के घर होते हुए कुटियवा होते हुए नौका टोला तक सड़क सह पुल एवं मधुबनी प्रखण्ड के बरवा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय घुसरी में सिंसवा गांव के केदार यादव के घर तक सड़क सह पुल कच्ची होने के कारण आमजनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हां, तो सरकार उक्त स्थानों पर सड़क सह पुल का पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?