क्या मंत्री ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत पारू विधानसभा क्षेत्र के मांगुरहिया फतेहपुर, जगदीशपुर बाया, पारू दक्षिणी, भगवानपुर सिमरा, बहिलवारा, दांतापुर पंचभिरवा एवं लालू छपरा पंचायतों में 16kVA के ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार-बार जल रहे हैं,(ख) क्या यह बात सही है कि उक्त पंचयातों की आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण उक्त क्षेत्रों में 16kVA की क्षमता अपर्याप्त है, जिससे स्थानीय किसानों को पटवन और नागरिकों को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है,(ग) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार जनहित में उक्त पंचयतों में पुराने और जले हुए ट्रांसफार्मरों को 63kVA की उच्च क्षमता में अपग्रेड कर अविलंब बदलने का विचार रखती है ?