क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड के पूर्वी भाग के बलिया बलौन सहित एक दर्जन ग्राम पंचायतों की आबादी को प्रखंड मुख्यालय, कदवा जाने में 50 कि०मी० से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, यदि हां तो सरकार कब-तक बलिया बलौन को प्रखंड का दर्जा दिलाने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?