क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि वैशाली जिलान्तर्गत राजापाकर के देसरी अंचल-सह-प्रखण्ड कार्यालय देसरी के कृषि भवन में चल रहा है, जबकि अंचल-सह-प्रखण्ड कार्यालय निर्माण के लिये भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है, यदि हाँ, तो क्या सरकार अधिग्रहित भूमि पर देसरी अंचल-सह-प्रखण्ड कार्यालय निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?