क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के चौगाईं प्रखंड के भादीडेरा गाँव तथा सक्सेना डेरा गाँव सहित दर्जनों गाँव आज तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ा है, इन गाँवों के पक्की सड़क से नहीं जुड़ने के कारण छात्रों व ग्रामीणों को विद्यालय, पंचायत मुख्यालय व स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवागमन में बहुत असुविधा होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त गाँवों को कबतक पक्की सड़क से जोड़ने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?