क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत टनकुप्पा प्रखंड के नारायणपुर बांध आहर पईन योजना पैमार नदी से प्रारंभ होता है जो ग्राम पंचायत बैहसा पिपरा, टनकुप्पा, बरसौना, उतली बारा पंचायत के साथ वजीरगंज प्रखंड को भी सिंचाई सुविधा प्रदान करती है परन्तु पईन का जीर्णोधार नहीं होने के कारण आहर पईन में समुचित पानी नहीं आता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त आहर पईन का जीर्णोधार कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?