क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत खैरा प्रखंड के मांगोबंदर गावं में लालू पासवान के कुटिया से भोजल रविदास के घर तक नहर कि खुदाई और पक्कीकरण नहीं होने से मांगोबंदर बाजार में पिछले कुछ समय से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है, जिससे प्रति वर्ष बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों के घरों में पानी प्रवेश करने लगता है और खैरा सोनो मख्य मार्ग पर भी जल जमाव होने के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थल तक कबतक नहर की खुदाई और पक्कीकरण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?