क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के चोरौत प्रखंड के एन0एच0-227 से पी0डब्लयू0डी0 रोड दुर्गा चौक, चोरौत तक की करीब 600 मीटर रोड जो एन0एच0 के निर्माण कार्य के उपरान्त बचा हुआ शेष पथांश है, जिसकी चौड़ाई 7 मीटर नहीं होने के कारण आवागमन में असुविधा हो रही है ; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पथ का अधिग्रहण पथ निर्माण विभाग में कराते हुए पथ का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?