क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर विधानसभा अंतर्गत प्रखंड ताजपुर स्थित पंचायत शाहपुर बघौनी के हमीदिया पुस्तकालय के निकट से मोहिउद्दीनपुर जाने वाली सड़क एवं प्रखंड समस्तीपुर के पुनास पंचायत के पराशर धाम के निकट से दूध सेंटर होते हुए मंगला माय मंदिर की ओर जाने वाली सड़क में खास कर बरसात के दिनों में जल-जमाव के कारण यातायात में आमजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कबतक कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों ?