क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अन्तर्गत प्रखण्ड मोहड़ा के ग्राम पंचायत जेठीयन में पंचायत सरकार भवन निर्माण किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत सरकार भवन निर्माण में संवेदक के द्वारा घटिया किस्म का सिमेंट एवं छड़ तथा तीन नंबर का ईंट का प्रयोग किया जा रहा है;3. यदि उपरोक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पंचायत सरकार भवन के जांचोपरांत संवेदक पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?