क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला के उदेरास्थान से निकलने वाली माधोपुर बा्रंच नहर का निर्माण कार्य वर्ष 2005 से पूर्व शुरू किया था जिसमें किसानों से जमीन लेकर आधी दूरी तक ही निर्माण कार्य किया गया है, तथा शेष कार्य शुरू भी नहीं किया गया है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त नहर का शेष बचे निर्माण कार्य को कबतक पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?