क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य में मनरेगा योजना के अधीन मात्र 45.32 प्रतिशत की दर से कार्य पूर्ण हुआ जबकि राष्ट्रीय औसत इस अवधि में 62.88 फीसदी था;2. क्या यह बात सही है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक मात्र 11.48 फीसदी की दर से ही कार्य पूरा हुआ है जबकि इस अवधि में राष्ट्रीय औसत 17.62 प्रतिशत है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो राज्य में मनरेगा योजनाओं की कार्य प्रगति राष्ट्रीय औसत से काफी कम रहने का क्या औचित्य है ?