क्या मंत्री, ग्रमीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या मंत्री, ग्रमीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पं. चंपारण जिलान्तर्गत पिपरासी प्रखंड में पंचायत मझरिया के भंगहवा गांव के नारायण के घर होते हुये अशोक भगत के खेत के पास से दलित बस्ति होते हुये उत्तर प्रदेश की सीमा तक तथा पिपरासी प्रखंड के पंचायत सेमरा लबेदाह में भरत चौराहा से विकाउ राय के घर होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक कच्ची सड़क सह पुल कच्ची होने के कारण आम जनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हां, तो सरकार उक्त कच्ची सड़क सह पुल का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?