क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि गया जिला के गुरारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम मंगरामा मुख्य सड़क से ग्राम बलिया तक कच्ची सड़क होने के कारण ग्रामीणों को बरसात के दिनों में बाहर निकलने का रास्ता बंद हो जाता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है, यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कब तक कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों?